फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders will protest against the two percent fee from today

दो प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारी आज से करेंगे धरना-प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Traders will protest against the two percent fee from today
नानपारा (बहराइच)। मंडी परिसर के अंदर दो प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार से शुरू होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। व्यापारी छह दिन तक अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन कर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा व्यापारियों ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

नानपारा में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ के आवास पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अब्दुल मुशीर सेठ व संचालन महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने किया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति की मांग को लेकर प्रदेश भर के व्यापारी गल्ला मंडी बंद कर विरोध प्रदर्शन कर मंडी शुल्क वापस लिए जाने की मांग करेंगे। 21 से 26 सितंबर तक सभी गल्ला व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर मंडी शुल्क का विरोध करेंगे। मंडी स्थल पर धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव के माध्यम से भेज कर मंडी स्थल के अंदर खरीद पर दो प्रतिशत मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

महामंत्री ने कहा कि मंडी स्थल पर व्यापारी, पल्लेदार, कर्मचारी जुलूस निकालकर सचिव को ज्ञापन देंगे। 22 को 50 व्यापारियों के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। 23 को मंडी कार्यालय में मुंह में काली पट्टी बांधकर हाथ में काला झंडा लेकर मौन प्रदर्शन करेंगे। 24 को नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंडी स्थल के अंदर मिलकर कार्यक्रम करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 25 को कर्मचारियों, पल्लेदारों व वाहन चालकों समेत अन्य लोग मिलकर हवन करेंगे और 26 को सभी लोग मिलकर सामूहिक प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे। इस मौके पर गल्ला उद्योग व्यापार मंडल के मुक्तिनाथ साहू, प्रदीप अग्रवाल, आशीष कुमार, वहीदुल हसन, मेराज अहमद, नूरुल हसन, अब्दुल मोहीद, राजेश सिंघानिया, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed