फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders siege of MP against the GST

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों ने किया सांसद का घेराव

Sun, 06 Dec 2015 10:55 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित जीएसटी को लागू किये जाने को लेकर आक्रोश है। व्यापारियों ने इसे लेकर रविवार को सांसद का घेराव करते हुए उनको प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बहराइच उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील माहेश्वरी नूतन की अगुवाई में व्यापारी जुलूस निकालकर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे। यहां पर मौजूद भाजपा सांसद सावित्रीबाईफुले का व्यापारियों ने घेराव किया। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित की गई जीएसटी के लागू किये जाने से पांच करोड़ से अधिक व्यापारियों के अधिकारों का हनन होगा। कर प्रणाली को कठिन किये जाने के कारण चोरी की संभावनाएं भी अधिक होंगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी के लागू किये जाने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा और ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था लागू होने से चेक व नकद भुगतान करने वाले व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए सांसद से जीएसटी के प्रस्तावित प्रारूप में परिवर्तन कराये जाने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री गुरुदेव सिंह नागर, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार टेकड़ीवाल, नगर महामंत्री सुलेमान खां, गिरीश गुप्ता, नागेश्वर नाथ, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed