{"_id":"6859aa8c69e5f287ec0fc160","slug":"tractor-trolley-engaged-in-gauge-conversion-work-overturned-drivers-condition-critical-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132602-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आमान परिवर्तन कार्य में लगा ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटा, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आमान परिवर्तन कार्य में लगा ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटा, चालक की हालत गंभीर
Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
रिसिया में हादसे में चालक की मौत के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली।
रिसिया (बहराइच)। रेलवे द्वारा जारी आमान परिवर्तन कार्य में लगा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली रिसिया रेलवे स्टेशन के पास पलट गया। हादसे में गोरखपुर निवासी ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
गोरखपुर निवासी हिमांशु (18) ट्रैक्टर चालक हैं और सोमवार को वह रिसिया रेलवे स्टेशन के पास जारी आमान परिवर्तन कार्य में गिट्टी ढुलाई कार्य कर रहे थे। हिमांशु रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित रेलवे पुल नंबर 43 के पास ऊंचाई पर ट्रैक्टर चढ़ा रहे थे, इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमांशु ड्राइवर सीट के नीचे दब गए। साथ काम कर रहे श्रमिकों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी रिसिया पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।