{"_id":"6984e2f272b6a21cbd09cd25","slug":"tourists-saw-tiger-during-jungle-safari-bahraich-news-c-98-1-slko1009-143949-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने देखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने देखा बाघ
Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को दिखा बाघ। - स्रोत : पर्यटक
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में इन दिनों जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को बाघ दिख रहे हैं, जिससे उनमें खासा उत्साह रहता है। बुधवार को मिहींपुरवा और हरखापुर से आए पर्यटक जंगल सफारी के लिए कतर्नियाघाट पहुंचे। सफारी के दौरान पर्यटक इमरान व कुलदीप तिवारी ने आराम से चहलकदमी करते हुए बाघ को देखा।
अचानक सामने बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। कुछ देर तक बाघ सड़क पर टहलता रहा, जिससे पर्यटकों को उसे नजदीक से देखने का मौका मिला। बाघ की मौजूदगी से जंगल का नजारा और भी जीवंत हो गया।
पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद कर लिया। बाघ को प्राकृतिक माहौल में खुलेआम घूमते देख सभी बेहद खुश नजर आए। पर्यटकों का कहना रहा कि जंगल सफारी का यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। वन विभाग की सतर्कता और सुरक्षित व्यवस्था के बीच पर्यटकों ने प्रकृति और वन्यजीवों के इस अनोखे दृश्य का भरपूर आनंद लिया।