फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tourist saw the tiger

पर्यटकों को सैर के दौरान कतर्निया में दिखा बाघ

Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
tourist saw the tiger
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में सैर के दौरान पर्यटकों को एक बाघ दिखाई दिया। जिस पर सभी रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने कैमरे में बाघ की तस्वीर को कैद किया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग को 15 नवंबर से पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

इस समय प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक कतर्निया में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य देवकीनंदन त्रिपाठी रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ कतर्नियाघाट घूमने गए थे। यहां शाम पांच बजे के करीब वह गेरुआ नदी में बोटिंग कर रहे थे। बोटिंग करके सभी लोग वापस लौटने लगे तो सीमेंट टॉवर के पास झाड़ियों में एक बाघ विचरण करता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाघ को देखते ही पहले तो सभी सहम गए। बाद में मोबाइल से सभी ने बाघ की तस्वीरों को कैद किया। प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि कतर्निया में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। उन सभी को बाघ के घूमने वाले स्थानों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही सचेत रहने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed