फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tomorrow there will be a shower of colors, emergency services are also ready

Bahraich News: कल होगी रंगों की बौछार, आपात सेवाएं भी तैयार

Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow there will be a shower of colors, emergency services are also ready
होली पर सजाया गया घंटाघर चौराहा।    -संवाद
बहराइच। रंगों का पर्व होली बुधवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर में घंटाघर चौक पर रंगों की बौछार होगी। रंगों के पर्व होली से पहले ही जिले में उत्साह चरम पर है। सोमवार से बच्चों और किशोरों ने चौक-चौराहों व गलियों में रंगों की फुहार शुरू कर दी है, जबकि मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक घंटाघर चौराहे पर भव्य रंगोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



होली समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊ जी ने बताया कि इस बार भी परंपरागत ढंग से घंटाघर चौक पर होली खेली जाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य चौक-चौराहों पर भी होली का उल्लास दिखेगा। इसके लिए चौराहों को सजाया गया है। होली के दिन पानी की सप्लाई अनवरत रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के 19 जोन में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। चांचरों की टोली आकर्षण का केंद्र रहेगी। क्षेत्र में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर रंग बरसाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के साथ-साथ नानपारा, कैसरगंज और महसी क्षेत्र के कस्बों व गांवों में भी होली का उल्लास साफ दिखाई दे रहा है। बच्चे समूह बनाकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और होली है... से माहौल गूंज रहा है। ग्रामीण अंचलों में फगुआ पर महिलाएं पारंपरिक अंदाज में उत्सव मना रही हैं।


------------

होली पर याद रखें ये नंबर:

- एंबुलेंस सेवा : 108
- पुलिस आपात सेवा : 112
- जिला कंट्रोल रूम (लैंडलाइन): 05252-232417
- जिला कंट्रोल रूम (मोबाइल): 8542871725

------------
केमिकल वाले रंगों से रहें सावधान
होली का त्योहार रंगों और उमंग का प्रतीक है, लेकिन बाजार में बिक रहे सस्ते और केमिकल युक्त रंग लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि रासायनिक रंगों के प्रयोग से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल की अपील की है।

------------
क्या हो सकते हैं खतरे

- आंखों में जलन, धुंधलापन और संक्रमण।
- त्वचा पर एलर्जी, रैशेज और जलन।
- सांस लेने में तकलीफ, दमा के मरीजों के लिए खतरा।
- बालों की जड़ों को नुकसान।

------------

बचाव के उपाय:

- प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
- होली खेलते समय चश्मा पहनें और आंखों को बार-बार न रगड़ें।
- त्वचा पर पहले तेल लगाएं।
- गहरे रंगों से दूरी रखें, काले, चांदी या गहरे हरे रंग में अधिक रसायन हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed