फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Today, 2.4 million voters will cast votes

आज 24 लाख वोटर डालेंगे वोट

Sun, 26 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 26 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Today, 2.4 million voters will cast votes
चुनाव के लिए जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी समिति गल्ला मंडी सलारपुर से रविवार को रवाना की गईं। इस दौरान गल्ला मंडी में गहमागहमी रही। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 69 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 44 विभिन्न दलों व 25 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य पर ईवीएम का बटन क्लिक होगा। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 2418376 मतदाता करेंगे। इनमें 1292669 पुरुष, 1125562 महिला व 145 अन्य वोटर शामिल हैं। 
विज्ञापन


सात विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार प्रात: सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी समिति गल्ला मंडी सलारपुर से रविवार को रवाना की गईं। जिले की बलहा सुरक्षित सीट में 355 पोलिंग पार्टियां, नानपारा में 330 पोलिंग पार्टियां, मटेरा में 321, महसी में 329, बहराइच सदर में 347, पयागपुर में 366 और कैसरगंज में 389 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी व चुनाव कार्मिक व्यवस्था प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आकस्मिक कार्य के लिए 250 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। वहीं, सुबह पार्टियों की रवानगी के दौरान गल्ला मंडी परिसर में स्ट्रांग रूमों से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मतदान ड्यूटी के लिए मतदाता सूची आदि लेने में भी पोलिंग पार्टियों को काफी समस्या हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजयदीप सिंह और सभी प्रेक्षक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की समीक्षा करते रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकलवाकर पोलिंग पार्टियों को रिसीव कराने में जुटे रहे।

इंसेट 
मतदाताओं की स्थिति एक नजर में-
विधानसभा क्षेत्र    पुरुष        महिला        अन्य
बलहा            186969    161896    08
नानपारा        176726    154800    17
मटेरा            173514    150934    28
महसी            172772    150015    25
बहराइच        190416    166462    27
पयागपुर        193787    168935    24
कैसरगंज        198485    172520    16
कुल मतदाता- 2418376
पुरुष मतदाता- 1292669
महिला मतदाता- 1125562
अन्य मतदाता- 145

इंसेट 
मतदान केंद्रों की स्थिति एक नजर में-
कुल मतदान केंद्र- 1355
कुल मतदेय स्थल- 2437
क्रिटिकल मतदान केंद्र- 121
क्रिटिकल मतदेय स्थल- 212
संवेदनशील मतदान केंद्र- 266
अति संवेदनशील मतदान केंद्र- 421

इंसेट 
बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स
जिला निर्वाचन अधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले को 20 जोन व 198 सेक्टर में बांटा गया है। दो कंपनी पीएसी, 62 कंपनी व एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स, 5400 होमगार्ड, 522 उपनिरीक्षक, 474 हेड कांस्टेबिल व 4800 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।


इंसेट 
बस और ट्रक से भी रवाना हुए कर्मचारी
विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में विधानसभावार बसों को लगाया गया था। लेकिन कुछ बसों में पोलिंग पार्टियों की संख्या अधिक होने व कर्मचारियों के देर से पहुंचने के कारण रविवार शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान अधिकारी भी हलाकान रहे। कई कर्मचारियों को बसों के अलावा ट्रक और डीसीएम से भी रवाना किया गया है, जिससे उनमें काफी आक्रोश रहा। 


इंसेट 
मोबाइल नेटवर्क फेल रहने से हुई परेशानी
गल्ला मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान कर्मचारियों व अन्य लोगों को एक-दूसरे से संपर्क करने में मोबाइल नेटवर्क बीच-बीच में फेल हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे परिसर में अफरातफरी के बीच पीठासीन अधिकारी अपने सहयोगियों को तलाशने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed