{"_id":"851b1c5b544cb0594c77f2a00be1d308","slug":"to-buy-crackers-come-to-gendghar-maidan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल बुलेट छुड़ाएगा छक्के, खूब नाचेगी जलेबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल बुलेट छुड़ाएगा छक्के, खूब नाचेगी जलेबी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कारगिल बुलेट बम दूसरों के छक्के छुड़ाएगा, वहीं फाउंटेन अनार अपनी रंग-बिरंगी छटा बिखेर कर आपको रोमांचित कर देगी।
जी हां, पटाखों का बाजार गेंदघर मैदान में सज गया है। खरीदारी भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। इस बार 34 अस्थायी व 6 स्थायी लाइसेंसशुदा कारोबारियों ने पटाखे की दुकानें लगाई हैं।
इन दुकानों पर बिकने वाले पटाखों में सुपर राकेट, राकेट राकेट सीटी, राकेट ल्यूनिक, राकेट टू साउंड, दो आवाजा, क्लासिक गोला, स्वीट 16, 16 शॉट, 30 शॉट्स, 12 कलर पटाखों की धूम है। वहीं बच्चों के लिए चुटपुट, चेरी फाउंटेन अनार और फुलझड़ियां छोड़ने वाली डीलक्स जलेबी चकरी मन लुभा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने इस बार 34 व्यवसायियों को पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किया है, जबकि 6 स्थायी पटाखा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दुकानों पर 5 रुपये से लेकर 5000 मूल्य तक पटाखे उपलब्ध हैं। धमाके वाले पटाखों के साथ ही प्रकाश बिखेरने वाले आतिशबाजी की मांग अधिक है।
पटाखा व्यवसायी खालिद और ताहिर हुसैन ने बताया कि रोशनी वाले पटाखे लोगों का आकर्षण चुरा रहे हैं। पटाखा व्यवसायी मनोज गुप्ता ने बताया कि जैदपुर के अनार, महताब, ट्राई कलर, सुपर अनार और क्रेकली कलर की मांग बढ़ी है।
इसके अलावा चक्कल, स्वीटी चक्कल, आसमानी फुलझड़ी, 100 से 10 हजारा चटाइयां भी लोग बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। महंगाई के बावजूद खरीदारी में कमी नहीं है।
एसोसिएशन ने कराई व्यवस्था
पटाखा बाजार में पटाखा एसोसिएशन की ओर से लाइट की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा मुख्य द्वार की सजावट की गई है। इसके अलावा सभी दुकानों के सामने बालू की दो बोरियां, पानी के ड्रम और सीज फायर भी रखे हुए हैं।
पूरी रात गुलजार रहेगा बाजार
पटाखा बाजार दीपावली तक रात-दिन गुलजार रहेगा। बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अग्निशमनदस्ता भी दमकल के साथ मुस्तैद है।