{"_id":"6a3ecd558e1fca6f4e02f9fd","slug":"timings-of-mailani-nanpara-passenger-trains-changed-bahraich-news-c-98-1-slko1009-152009-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला
विज्ञापन
बिछिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने मीटर गेज रेलखंड पर चलने वाली मैलानी-नानपारा और नानपारा-मैलानी पैसेंजर ट्रेनों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे की अधिसूचना के अनुसार नया टाइम टेबल 28 जून से लागू होगा। इस बदलाव से पूरनपुर, पीलीभीत, गोला और लखीमपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
नए समय के अनुसार गाड़ी संख्या 52262 मैलानी-नानपारा अब मैलाने से सुबह 8:50 बजे के स्थान पर 10:50 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही सभी स्टेशनों पर पहुंचने का समय भी करीब दो घंटे आगे कर दिया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन भीरा 11:18 बजे, पलिया कलां 11:40 बजे, दुधियाखुर्द 12:03 बजे, बिछिया 1:14 बजे, टिकुनिया 1:41 बजे और नानपारा शाम 5:50 बजे पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 52264 मैलानी-नानपारा अब पहले की तुलना में 30 मिनट पहले, यानी सुबह 7:05 बजे मैलानी से रवाना होगी। बिछिया से नानपारा तक इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह दोपहर 2:30 बजे नानपारा पहुंचेगी। वापसी में चलने वाली गाड़ी संख्या 52261 और 52263 नानपारा-मैलानी के समय में भी संशोधन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह बदलाव किया गया है। अब सुबह 10:45 बजे तक मैलानी जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों को भीरा, पलिया, टिकुनिया और नानपारा के लिए सीधे ट्रेन का लाभ मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले नया टाइम टेबल देखकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।