फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tighten the noose on negligent officers and employees: Keshav Prasad Maurya

लापरवाह अफसरों व कर्मियों पर कसें नकेल : केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 19 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 19 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tighten the noose on negligent officers and employees: Keshav Prasad Maurya
कलेक्ट्रेट सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। -संवाद
बहराइच। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन काटने का निर्देश डीएम को दिया। साथ ही विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


डिप्टीसीएम ने समस्त सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा स्वच्छता के प्रति लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के गोआश्रय स्थल सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित हैं, इसका कंट्रोल रूम विकास भवन में स्थापित है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि समय-समय पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। पेंशन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद डॉ. आनंद गोंड, एमएलसी पद्मसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा की सरोज सोनकर, नानपारा के रामनिवास वर्मा, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।



ब्लॉक दिवस व ग्राम चौपाल का सुझाव

डिप्टी सीएम ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक दिवस व ग्राम चौपाल आयोजित करने के लिए कहा। साथ ही शासन के पत्रों का समय से जवाब देने पर भी जोर दिया। कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें।




सुहेलदेव मेमोरियल को सक्रिय करने के निर्देश

जनपद में पर्यटन की अपार संभावना को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर स्थापित महाराजा सुहेलदेव मेमोरियल को क्रियाशील किया जाए, ताकि पर्यटकों को अपने महापुरुष के पराक्रमी अतीत की जानकारी मिल सके और वह वापस जाकर इसकी चर्चा अपनों के बीच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed