फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger spotted in Girijapuri; villagers on edge.

Bahraich News: गिरिजापुरी में बाघ की दस्तक, ग्रामीणों की बढ़ीं धड़कनें

Thu, 09 Jul 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tiger spotted in Girijapuri; villagers on edge.
 गिरिजापुरी में बाघ दिखने के बाद कांबिंग करते हाथी।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के गिरिजापुरी इलाके में लगातार तीसरे दिन बुधवार सुबह बाघ फिर दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने प्रशिक्षित हाथियों के साथ कांबिंग शुरू कर दी। लगातार बाघ के दिखने से गिरिजापुरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बाघ जंगल से सटे सड़क मार्ग पर दिखाई दे रहा है। पुरानी पुलिस चौकी से इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते से गुजरने वाले बाइक सवारों को देखते ही बाघ उनका पीछा करने लगता है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार यादव बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकला बाघ अचानक सड़क पर आ गया और उनकी बाइक के पीछे कुछ दूर तक दौड़ता रहा। नरेंद्र किसी तरह तेज रफ्तार से बाइक चलाकर कॉलोनी पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की लगातार मौजूदगी के कारण महिलाएं और बच्चे घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। सुबह-शाम दूध, सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने जाने वाले लोग भी अब अकेले निकलने के बजाय समूह बनाकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, बाघ के मूवमेंट की खबर पाकर वन विभाग की टीमें मौके पर डेरा डाले हुए हैं। हथिनी चंपाकली और जयमाला की मदद से जंगल के घने हिस्सों में बाघ की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, ताकि उसकी सही स्थिति का पता लगाकर उसे आबादी की ओर बढ़ने से रोका जा सके।


डीएफओ अपूर्व दीक्षित का कहना है कि बाघ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी एहतियात के तौर पर लोगों से जंगल के किनारे जाने और अकेले आवागमन से बचने की अपील की गई है। वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। यदि बाघ आबादी की ओर बढ़ने की कोशिश करता है तो कॉबिंग कर उसे जंगल की ओर मोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed