फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger seen roaring by tourists in jungle safari

Bahraich News: जंगल सफारी में पर्यटकों को दहाड़ता दिखा बाघ

Fri, 12 Dec 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen roaring by tourists in jungle safari
कतर्नियाघाट संर​क्षित वन क्षेत्र में विचरण करता बाघ।     - स्रोत : पर्यटक
बिछिया। खुशनुमा मौसम में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य इन दिनों पर्यटकों के लिए रोमांच का केंद्र बना हुआ है। जंगल सफारी के दौरान लगातार हो रही बाघ की साइटिंग से आने वाले पर्यटक उत्साहित हैं। वन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के चेहरों पर भी उत्साह साफ झलक रहा है।
विज्ञापन



उत्तराखंड से ऋषभ कुमार के नेतृत्व में आए पर्यटकों ने मुख्य द्वार से टिकट लेकर शाम को जैसे ही जंगल सफारी शुरू की, कुछ दूर आगे बढ़ने पर अचानक एक बाघ पगडंडी के किनारे चहलकदमी करता दिखाई दिया। बाघ को इतने करीब और सहज अंदाज में देख पर्यटक दंग रह गए। रोमांचित पर्यटक उस क्षण को कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन


ऋषभ ने बताया कि वे लंबे समय से कतर्नियाघाट आने की सोच रहे थे और उनकी इच्छा थी कि सफारी के दौरान बाघ का दीदार हो। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि जैसे उनकी मनोकामना पूरी हो गई हो। बाघ को इतने करीब देखना उनके लिए जीवन का यादगार अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर रेंजर आशीष गौड़ का कहना है कि बढ़ती साइटिंग इस बात का संकेत है कि अभयारण्य का वन्यजीव तंत्र मजबूत है और बाघ अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार बाघ की बढ़ती झलकियों से सफारी की बुकिंग में भी तेजी आई है और आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed