फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger,s roar, panic in the villagers

टाइगर दहाड़ा, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger,s roar, panic in the villagers
tiger
मोतीपुर रेंज के तुलसीपुरवा गांव में मंगलवार की रात जंगल से निकलकर एक बाघ पहुंच गया। उसने एक ग्रामीण के घर में घुसकर पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। परिवारीजनों ने अपने को कमरे में बंद कर जान बचाई। रात में गांव के लोग जब आग जलाकर हांका लगा रहे थे, तभी पुन: बाघ आ धमका। किसी तरह लोगों की जान बच सकी। इस मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव में दो बार बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत तुलसीपुरवा गांव जंगल के निकट स्थित है। गांव के लोग मंगलवार रात अपने घरों में सो रहे थे। तभी जंगल से निकलकर आया बाघ गांव निवासी बीरबल के घर के आंगन में पहुंच गया। उसने बरामदे में बैठे कुत्ते पर हमला कर उसे निवाला बना लिया।
विज्ञापन


पास में बीरबल और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। बाघ की दहाड़ से सभी की नींद खुल गई। परिवारीजनों ने किसी तरह कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हांका लगाना शुरू किया। गांव के लोग भी हांका लगाने लगे, जिससे कुछ देर बाद बाघ चला गया। इस पर बीरबल व गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दो-तीन जगह आग जलाकर हांका लगाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज कार्यालय को भी सूचना दी। भोर में करीब चार बजे जब ग्रामीण कुछ शांत हुए, तभी पुन: बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी। टार्च जलाने पर वह गांव की ओर आता दिखा। इस पर मशाल जलाकर सभी ने शोर मचाया। तब बाघ पास के गन्ने के खेत में चला गया।


बाघ के आने से पूरी रात गांव के लोग सो नहीं सके। सुबह पुन: रेंज कार्यालय को अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर जिला पंचायत सदस्य सतीश पोरवाल ने डीएफओ से शिकायत की है। डीएफओ जीपी सिंह का कहना है कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों को स्वयं भी सजगता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed