फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tiger roaring with the cubs in Motipur range

मोतीपुर रेंज में शावकों के साथ दहाड़ रही बाघिन

Mon, 07 Dec 2015 10:31 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के कक्ष संख्या तीन में सोमवार दोपहर में एक बाघिन अपने शावकों के साथ पहुंच गई। रह-रह कर उसकी दहाड़ सुनाई पड़ रही है। इसके चलते आसपास की सीमा को सील कर ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोक दिया गया है। बाघिन और शावकों की निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में विचरण करने वाले बाघों का इस समय मेटिंग सीजन चल रहा है। सोमवार दोपहर में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ विचरण करते हुए मोतीपुर रेंज अंतर्गत कक्ष संख्या तीन के बीट संख्या 26 में पहुंच गई। आसपास के लोगों ने बाघिन को शावकों के साथ देखा तो सहम गए। तत्काल रेंज कार्यालय को सूचना दी गई।
विज्ञापन


डीएफओ आशीष तिवारी ने वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम के साथ मौके पर पहुंचकर निगरानी की तो जंगल में कई स्थानों पर बाघिन और शावकों के पदचिह्न दिखाई पड़े। इस पर वनाधिकारियों ने भी बाघिन के शावकों के साथ क्षेत्र में मौजूद होने की पुष्टि की। मुश्किल से 20 मिनट का समय बीता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी काफी दूरी पर बाघिन की दहाड़ भी सुनाई पड़ी। डीएफओ ने बताया कि बाघिन के शावकों के साथ मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसके चलते मोतीपुर रेंज के कक्ष संख्या तीन की सीमा को सील कर दिया गया है।

आसपास के ग्रामीणों को भी अलर्ट किया गया है। डीएफओ ने बताया कि बाघिन और शावकों की निगरानी के लिए डिप्टी रेंजर रामप्यारे, एसपी सिंह और वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम की अगुवाई में तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी को लेजर टार्च भी मुहैया कराई गई हैं।


जंगल की ओर जाने पर होगा जुर्माना
ग्रामीणों को बाघिन के शावकों की मौजूदगी के चलते अलर्ट किया गया है। इसके बावजूद भी किसी ग्रामीण ने अगर जंगल की ओर जाने की कोशिश की तो उसे चिह्नित कर रेंज केस दर्ज किया जाएगा। जुर्माना भी होगा।
-आशीष तिवारी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed