{"_id":"68c79e302fc6ac79850db99d","slug":"tiger-attacked-young-man-and-killed-him-in-katarniaghat-wildlife-division-in-bahraich-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने युवक को मार डाला: पहले झपटा... फिर गन्ने के खेत में घसीट ले गया; एक घंटे तक नोचा मांस; देखकर दहल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने युवक को मार डाला: पहले झपटा... फिर गन्ने के खेत में घसीट ले गया; एक घंटे तक नोचा मांस; देखकर दहल गए लोग
Mon, 15 Sep 2025 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:33 AM IST
सार
बहराइच में एक बाघ ने हमला करके युवक को मार डाला। पहले उस पर झपटा फिर गन्ने के खेत में घसीट ले गया। करीब एक घंटे तक उसका मांस नोचा। लाश देखकर ग्रामीण दहल गए।
विज्ञापन
बाघ। (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में रविवार देर रात कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सुरक्षा को लेकर गांव वालों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुजौली वन रेंज कार्यालय को दी है।
विज्ञापन
घटना धर्मापुर वन रेंज के हरखापुर गांव के मजरा तिरमुहानी की है। गांव निवासी बाबूलाल का बेटा इंदल (28) देर रात खेत की रखवाली और नित्यक्रिया के लिए गांव किनारे बहने वाले नाले के उस पार गया था। इसी समय झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन