फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On Maha Ashtami, a wave of faith spreads from temples to puja pandals.

Bahraich News: महाअष्टमी पर मंदिरों से पूजा पंडालों तक आस्था की बयार

Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
On Maha Ashtami, a wave of faith spreads from temples to puja pandals.
अष्टमी पर आस्था की झलक।
बहराइच। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर सोमवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना विधान से की गई। देवी मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में कन्या भोज, हवन और महाआरती के आयोजन हुए। बहराइच से लेकर नेपालगंज तक श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन


शहर के डिगिहा तिराहे पर स्थित मां संहारिणी मंदिर, सरयू तट स्थित मरीमाता मंदिर और छोटी बाजार स्थित मां काली मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। पूजा पंडालों और घरों में भी कन्या भोज व महाआरती के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचीन मंदिर मरीमाता, संहारिणी माता व अन्य देवी मंदिरों के परिसर में मुंडन व अन्य धार्मिक संस्कारों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रिसिया में हवन के बाद कन्या भोज

रिसिया के इंदिरा नगर हनुमान दुर्गा मंदिर, सरस्वती नगर चरसिया बाबा कुट्टी, शास्त्री नगर बाबा कुट्टी, सिसई सलोन गायत्री नगर शिव मंदिर, बंगला चक और पटेल नगर के पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दी गईं। कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें राम किशुन अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश आर्य, शैंकी बंसल, शशांक, शिवम सिंह, सरोज सिंह आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में 101 कन्याओं को कराया भोजन

नवाबगंज कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों में कन्या भोज आयोजित किया गया। कई स्थानों पर 101 कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान पिंटू गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और प्रमोद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को बर्रोही घाट पर होगा।
मटेरा में भी हुई पूजा-अर्चना

मटेरा क्षेत्र के चैन सिसवारा में पंडित दयानंद महाराज के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। माता की आरती में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान विनय कुमार साहू, बनवारी लाल, सतीश कुमार साहू, राजेंद्र कुमार और गंगाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नेपालगंज के बागेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा के पास नेपालगंज (बांके) स्थित ऐतिहासिक मां बागेश्वरी मंदिर में महाअष्टमी पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज के जिलों से भी भक्त दर्शन-पूजन और मनौती मांगने पहुंचे। आचार्य दयाशंकर शुक्ल के अनुसार, महाअष्टमी पर मंदिर में विशेष पूजा का महत्व है। मुख्य पुजारी उमेश नाथ योगी ने महंत चंद्रनाथ योगी के निर्देशन में अनुष्ठान संपन्न कराए। मां का दुग्धाभिषेक, विशेष शृंगार और हवन किया गया। मान्यता है कि मंदिर में सती माता की जिह्वा गिरी थी।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

अष्टमी पर आस्था की झलक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed