फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   History-sheeter shot in an encounter; three associates arrested

Bahraich News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, तीन साथी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot in an encounter; three associates arrested
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर।
खैरीघाट/शिवपुर। खैरीघाट इलाके में रविवार देर रात चोरी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संभारी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। मौके से उसके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ लिया गया, जबकि दूसरी कार में सवार दो आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें कांबिंग कर रही हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, तमंचा और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और खैरीघाट पुलिस को सूचना मिली कि नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर वैवाही के पास कुछ संदिग्ध चोरी का सामान बेचने या वारदात करने की फिराक में हैं। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान दो चारपहिया वाहन पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक कार से उतरे आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान अरनवा टिकुरी निवासी संभारी के रूप में की। वह खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 38 प्राथमिकी दर्ज हैं। मौके से महेश चौहान और मोहित लाल निवासी अरनवा टिकुरी तथा अनिल विश्वकर्मा निवासी मिहींपुरवा रेलवे क्रॉसिंग, थाना मोतीपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, अर्टिगा कार, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जिलों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दोनों एएसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

चार आरोपियों पर 78 प्राथमिकी दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महेश चौहान के खिलाफ प्रयागराज, बस्ती, गोंडा और बहराइच में 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। संभारी पर बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 38 प्राथमिकी दर्ज हैं। अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ बहराइच और गोंडा में नौ, जबकि मोहित लाल के खिलाफ बहराइच और गोंडा में 17 प्राथमिकी दर्ज हैं। इस तरह चारों आरोपियों के खिलाफ कुल 78 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed