फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three women in Ikona claim to cut top tail

इकौना में तीन महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
श्रावस्ती
श्रावस्ती Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three women in Ikona claim to cut top tail
सीएचसी इकौना में भर्ती चोटी कटने के बाद बेहोश हुई महजिदिया निवासी अनीता। - फोटो : अमर उजाला
भगवानपुर बनकट के मजरा अडुवापुरवा में मंगलवार सुबह दो महिलाओं ने सोते समय चोटी कटने का दावा किया जबकि महजिदिया में भी सोते समय एक महिला का ऐसा ही दावा है। तीनों महिलाएं बेहोश हो गईं। जिन्हें डायल 100 ने सीएचसी पहुंचाया। वहीं अडुवापुर में जिस महिला ने पहले ऐसा दावा किया था, अस्पताल से वापस आने के बाद कई महिलाओं के सामने ही उसकी दूसरी बार चोटी कट गई। 
विज्ञापन


इकौना के अंतर्गत भगवानपुरबनकट के मजरा अडुवापुरवा निवासिनी गोमती (45)पत्नी तेज बहादुर ने दावा किया कि सुबह उठते समय सिर में झटका महसूस हुआ। इसके बाद वह अपने सिर पर हाथ फेर कर देखने लगी तो चोटी कटने की जानकारी हुई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। डायल 100 की मदद से परिवारीजनों ने सीएचसी इकौना पहुंचाया।
विज्ञापन


इसी बीच इसी गांव की गुड़िया (45) पत्नी ओम प्रकाश ने भी चोटी कटने की बात कही। गुडिया के भी बेहोश होने पर उसे भी सीएचसी पहुंचाया गया। महजिदिया गांव में अनीता पत्नी रवि ने बताया कि रात दो बजे झटका महसूस हुआ, और उसकी भी चोटी जमीन पर मिली। उसको भी सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भगवानपुर बनकट निवासी गोमती जिसकी चोटी सुबह छह बजे कटी थी। वह इलाज के बाद घर आई। उन्हें देखने के लिए गांव की अन्य महिलाएं बैठी ही थीं, कि फिर से गोमती की चोटी कट गई। गोमती के परिवारीजन उसे ब्रह्म बाबा स्थान पर झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। एसडीएम इकौना सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया की मामला अफवाह से प्रेरित है। 

बहराइच के लखनपुर गांव में भी एक ने किया दावा : विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर झूरी कुइयां गांव निवासी निर्मला देवी (30) पत्नी किशुनलाल के परिवारवालों का दावा है कि रात 11 बजे वह चीखकर बेहोश हो गई। पति व परिवार के लोग दौड़े। चारपाई के नीचे उसकी कटी चोटी पड़ी थी। उसे सीएचसी पहुंचाया गया।


पुलिस को भी सूचना दी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा का कहना है कि महिला पर मनोवैज्ञानिक असर दिख रहा है। पुलिस ने कटी चोटी का फोटोग्राफ लेकर महिला का बयान दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed