फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three trees fell onto the track due to rain; train operations were affected.

Bahraich News: बारिश से ट्रैक पर गिरे तीन पेड़, प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three trees fell onto the track due to rain; train operations were affected.
बिछिया। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बेलरायां-दुधवा के बीच एक साथ दो बड़े पेड़ ट्रैक पर गिरने से अप और डाउन लाइन बाधित हो गई। रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने के चलते मैलानी से बिछिया आने वाली विस्टाडोम कोच ट्रेन संख्या 52260 करीब ढाई घंटे विलंब से दोपहर 1:10 बजे बिछिया पहुंची, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 10:40 बजे था। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को मैलानी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटकर ट्रैक से हटाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेल संचालन बहाल हो सका। वहीं इसके पीछे चल रही मैलानी से नानपारा जाने वाली ट्रेन संख्या 52264 भी प्रभावित हुई। इसका बिछिया पहुंचने का निर्धारित समय 11:45 बजे है, लेकिन पेड़ गिरने के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंची। लगातार बारिश के कारण जंगल क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाओं से रेल संचालन पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को भी ट्रेनों के विलंब के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निशानगाड़ा आउटर पर भी गिरा पेड़

निशानगाड़ा स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास भी पेड़ गिरने से नानपारा से मैलानी जा रही ट्रेन संख्या 52261 प्रभावित हुई। बिछिया पहुंचने का इसका निर्धारित समय 9:25 बजे है। पेड़ गिरने के कारण ट्रेन करीब 30 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। रेलवे टीम द्वारा पेड़ हटाए जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed