फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   three thiefs caught

चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन धरे

Tue, 16 Feb 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 16 Feb 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
three thiefs caught
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों का खुलासा करते हुए स्वाट टीम और पुलिस ने चोरों का एक गिरोह को दबोचा है।
विज्ञापन


गिरोह के तीन चोरों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के सोने-चांदी के जेवरात समेत कई अन्य कीमती सामान बरामद हुए हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में बीते चार माह से चोरियां बढ़ गई थीं। पुलिस ने सात मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी ने चोरियों के खुलासे के लिए स्वाट टीम को भी लगाया था।
विज्ञापन


स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे ने मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह के साथ विशेश्वरगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम छापेमारी की।

यहां से विशेश्वरगंज के परशुरामपुरवा निवासी घनश्याम और गोंडा जनपद के कौड़िया थाना अंतर्गत ग्राम उड़िला निवासी जाकिर और मुल्कराज को दबोचा गया।

इनके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ ही चोरी किए गए चांदी के 825 ग्राम के जेवरात, सोने की तीन कील, 27 किलोग्राम फूल के बर्तन आदि बरामद हुए।

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि यह गिरोह गोंडा और बहराइच में सक्रिय था। गिरोह के सदस्यों पर गोंडा और बहराइच में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। पयागपुर से चोरी की गई नवाबगंज के रामपुर गांव निवासी जयतिलक की बाइक भी इनके पास से बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी बनकर करते थे रेकी

एसपी ने बताया कि गिरोह का सदस्य जाकिर कबाड़ी बनकर दिन में लोगों के घर जाता था। घर में घुसने के रास्ते, सदस्यों के बारे में जानकारी लेने के बाद तीनों चोर घनश्याम के घर में रात में ठहरकर चोरी को अंजाम देते थे।


चोरी का माल खरीदने वालों पर नजर

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि चोरों के गिरोह ने चोरी किए गए काफी माल को बाजार में बेच दिया है। विवेचना के दौरान ऐसे व्यापारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो चोरी का माल खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed