फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three smugglers arrested with ganja worth Rs 50 lakh

Bahraich News: 50 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 18 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with ganja worth Rs 50 lakh
बहराइच के पुलिस लाइन में खुलासे के लिए आरोपियों को ले जाती रुपईडीहा थाना पुलिस। 
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने सोमवार को अड़गोडवा गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों का पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

चिकनिया बाजार में जांच अभियान के दौरान सुबह नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ तस्कर गांजे की खेप नेपाल ले जाने की तैयारी में हैं। पुलिस की टीम को खान पुलिया के पास अड़गोडवा गांव से बाइक आती दिखी। रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान मोतीपुर थाना के गोपियां निवासी चंद्र प्रकाश, राम समुझ और सोनू उर्फ दुर्गेश वर्मा के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 21 किलो 469 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

एएसपी शहर रामानंद कुशवाहा ने बतया कि तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। तस्करी के इस नेटवर्क को समाप्त करने के लिए रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह को लगाया गया था। इसी के बाद यह सफलता मिली। आरोपी गांजा बिहार से खरीदकर बॉर्डर पार कर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहे थे। तस्करों से बरामद बाइक चंद्र प्रकाश के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed