{"_id":"5f526daf8ebc3e546e579502","slug":"three-smuggler-arrested-bahraich-news-lko5384927120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद की गई है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास है। सभी को जेल भेज दिया गया।
कोरोना के कारण भारत-नेपाल सीमा बंद है। ऐसे में तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवान व रूपईडीहा थाने की पुलिस संयुक्त अभियान चलाए हुए है। गुरुवार को गश्त करते समय रूपईडीहा स्थित रेलवे मालगोदाम के पूर्वी किनारे के पास तीन लोग संदिग्ध हालात में खड़े दिखाई दिए। पुलिस जब उनके पास जाने लगी तो सभी भागने लगे। इस पर पुलिस व एसएसबी के जवानों ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
तस्करों की पहचान रूपईडीहा निवासी संजू शर्मा, राजू व मदनलाल पाठक कन्हैयालाल पुरवा बाबागंज के रूप में हुई। एसएसबी के कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ के आसपास है। टीम में एसआई अजय तिवारी, उपेंद्र सिंह, आरक्षी रंजय लाल साहनी, जसविंदर यादव, धर्मेंद्र सिंह व एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक रजनीश सिंह, राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र तिवारी, आरक्षी राज कमल निषाद शामिल रहे। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।