{"_id":"67f81cda1bd86974200d7397","slug":"three-people-including-two-women-consumed-poisonous-substancethree-people-including-two-women-consumed-poisonous-substancethree-people-including-two-women-consumed-poisonous-substancethree-people-including-two-women-consumed-poisonous-substance-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128883-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो महिलाओं सहित तीन ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो महिलाओं सहित तीन ने खाया विषाक्त पदार्थ
Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चितौरा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को दो महिलाओं समेत तीन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
रामगांव क्षेत्र की रेहुवा मंसूर निवासी जिब्राइल ने दो चचेरी बहनों से शादी की है। दोनों पत्नियां जिब्राइल के साथ एक ही छत के नीचे रहती हैं। पहली पत्नी महताब जहां के चार और कलीमुन के तीन बच्चे हैं। बुधवार की शाम महताब जहां कलीमुन के बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। पति जिब्राइल ने बताया कि इससे नाराज कलीमुन (35) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया।
पयागपुर क्षेत्र के सेमरियावा निवासी रूपा (30) ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पत्नी गई मायके तो खा लिया विषाक्त
रानीपुर क्षेत्र के बलभद्दरपुर निवासी संजय (22) को भी विषाक्त खाने पर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संजय ने बताया कि उनके मना करने के बाद भी पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है।