फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three more hotspots, three and a half thousand population imprisoned in homes

तीन और बने हॉटस्पॉट, साढ़े तीन हजार आबादी घरों में कैद

Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three more hotspots, three and a half thousand population imprisoned in homes
रुपईडीहा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जांच करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/रुपईडीहा। डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान से सोमवार शाम को भेजी गई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें एक मरीज संक्रमित युवक की पत्नी है। जबकि तीन नए क्षेत्रों में रोगी मिले हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी, विकास दीप कॉलोनी और रुपईडीहा के स्टेशन रोड को हॉटस्पॉट बना दिया है। इससे लगभग साढ़े तीन हजार आबादी घरों में कैद हो गई है। रुपईडीहा में एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के नौवागढ़ी निवासी युवक की रिपोर्ट सोमवार देर शाम को आई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने युवक को कोविड लेवल-1 अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। मंगलवार को मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया। वहीं फुटहा कॉलोनी के विकासदीप कॉलोनी निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित मिला था। इस पर मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगवाकर लोगों का आवागमन रोका गया। कर्मचारियों को नामित कर आवश्यक वस्तु पहुंचाने के निर्देश दिये गए। वहीं शहर के छावनी मोहल्ला निवासी संक्रमित युवक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

छावनी मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट है। ऐसे में मोहल्ले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर नवाबगंज विकास खंड के रुपईडीहा के स्टेशनरोड निवासी एक गर्भवती कोरोना संक्रमित मिली है। इस पर उसे कोविड लेवल-1 अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा, सीओ डॉ. जंग बहादुर यादव, नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद प्रधान व स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन रोड को हॉटस्पॉट बना दिया गया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में लोगों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं। जिससे किसी को दिक्कत न हो। तीन क्षेत्र हॉटस्पॉट बनने से साढ़े तीन हजार की आबादी 21 दिनों तक घरों में कैद रहेगी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, सतेंद्र यादव, लेखपाल गुरुप्रसाद, पंचायत सेक्रेटरी जनार्दन विश्वकर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुबेर फारुकी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed