फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three leopard attacks in a single day, villagers in panic

Bahraich News: एक ही दिन में तेंदुए के तीन हमले, दहशत में ग्रामीण

Tue, 14 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 14 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three leopard attacks in a single day, villagers in panic
मिहींपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सोमवार को तेंदुए ने महिला, युवक और एक गाय पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक ही दिन हुए तीन हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया है। वहीं ग्रामीणों में अचानक तेज हुए वन्यजीवों के हमलों को लेकर वन विभाग के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के फकीरपुरी में सोमवार की सुबह जहां तेंदुए ने खेत में काम रही महिला लल्लू देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया तो वहीं शाम को एक युवक को भी लहुलुहान कर दिया।
विज्ञापन

मुर्तिहा रेंज के मंझावा गांव निवासी राजेश(33) सोमवार की शाम बाजार गया था। जहां से वह वापस अपने गांव आ रहा था, इसी दौरान 26 नंबर पुल के पास तेंदुए ने राजेश पर पीछे से हमला कर दिया। राजेश ने बिना घबराए तेंदुए का सामना किया और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। राजेश के संघर्ष पर तेंदुआ जंगलों में भाग गया। गंभीर रुप से जख्मी राजेश को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज ल रहा है। राजेश के सिर, पीठ, हाथ व सीने पर गंभीर घाव हैं। मंझावा के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने डीएफओ आकाशदीप बघावन से ग्रामीण को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की मांग की है। इस पर डीएफओ ने मदद का आश्वासन दिया है। वहीं तीसरी घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जरही रोड पर हुई। जहां ने एक मवेशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एक ही दिन हुई तीन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल हैं। वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण वन विभाग की ओर से हमलों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed