फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, two injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Sat, 20 Jul 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 20 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accidents
बहराइच। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक लखीमपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के लौकाही ईशानगर निवासी बाइक सवार कमलेश कुमार (44) की बाइक बृहस्पतिवार की रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर हाइवे पर गिरगिट्टी गांव के पास मवेशी से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ब्रजमोहन ने बताया कि कमलेश के पुत्र नरेंद्र की शादी 12 जुलाई को नानपारा के जूड़ागांव निवासी युवती से हुई थी। एक कार और बाइक से वह तीन लोगों के साथ बहू को विदा कराने गए थे। वापस लौटते समय मोतीपुर में बाइक मवेशी से टकरा गई। बाइक पर सवार अन्य दो लोग छोटू (8) व राकेश (30) को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

उनके चार पुत्र हैं। खेतीबाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से पिता वंशीलाल, मां रामकली, पत्नी शांतिदेवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
रानीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रानीसुरंगा गांव निवासी बाइक सवार अनिल कुमार (28) को बृहस्पतिवार की रात रामगांव थाना क्षेत्र के झींगा घाट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के मामा लल्लू ने बताया कि 28 अप्रैल को युवक की शादी फखरपुर बोहुटा गांव निवासी युवती से हुई थी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता थे0। वे दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। मौत से मां शर्मा देवी सहित अन्य परिजनों में मातम पसर गया है। रामगांव थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में सड़क हादसे में मौत
रिसिया थाना क्षेत्र के समसातरहर दूधनाथपुरवा गांव निवासी जगरूप (28) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई त्रिलोकी ने बताया कि वह साइकिल से किसी काम से अलिया बुलबुल गांव के पास गए थे। वहीं, किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौत हो गई। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर परे थे। उनके तीन पुत्र हैं। ढोल बजाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मौत से पत्नी कृष्णावती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिसिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध है। जांच में परिजनों की बात सही नहीं लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed