फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, three injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Sat, 14 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three killed, three injured in road accidents
बहराइच। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग और दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन



जरवलरोड प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम नयापुरवा मनेहरा में राकेश महावत के घर बृहस्पतिवार रात मांगलिक कार्यक्रम के लिए डीजे आया था। डीजे लदा वाहन जब गांव में घुस रहा था, तभी अचानक गांव के ही निवासी मोहम्मद अहमद (30) वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महसी प्रतिनिधि के अनुसार हरदी क्षेत्र के बंशपुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम बस की टक्कर से ग्राम पिपरीमोहन निवासी बाइक सवार सूर्य प्रकाश सिंह व धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी महसी में सूर्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। धीरज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी विश्वकर्मा (60), उनके पुत्र संजू और दामाद सुरेंद्र विस्वकर्मा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


------------
हेलमेट न पहनने से बढ़ा हादसे का खतरा
रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट लगाए होते, तो संभव है कि दुर्घटना का प्रभाव कम पड़ता। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों को और गंभीर बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed