{"_id":"66bce470386a8e5d3e029b0c","slug":"three-including-innocent-girl-attacked-by-wolf-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-118598-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मासूम बच्ची समेत तीन पर भेड़िये ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मासूम बच्ची समेत तीन पर भेड़िये ने किया हमला, घायल
Wed, 14 Aug 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट(बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये के हमले बदस्तूर जारी हैं। मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर भेड़िये ने तीन वर्षीय पूनम, करिश्मा (12) व नानवती (60) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौके पर जांच की और ग्रामीणों को जागरूक किया। लगातार तीसरे दिन भेड़िये ने लोगों पर हमला किया है। हमले के बाद पहले से डरे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
ग्राम पंचायत महसी के टेपरा निवासी पूनम (3) मंगलवार की रात मां के साथ सो रही थी। इस दौरान देर रात भेड़िये ने उसपर हमला कर दिया। मुंह में दबोच कर भाग ही रहा था कि पूनम की चीख सुन उठे पिता रामू ने शोर मचाया और भेड़िये से भिड़ गए। जिसके बाद भेड़िया बच्ची को वहीं पर छोड़ खेतों की ओर भाग गया। घायल बच्ची को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं, अंगरौरा दुबहा निवासी करिश्मा (12) को भी भेड़िये ने घर में सोते समय उसपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से करिश्मा चीख पड़ी, जिसके बाद भेड़िया उसे छोड़ कर भाग गया। हमले में करिश्मा के गले व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। भेड़िये ने पचदेवरी गांव निवासी नानवती (60) को हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल नानवती को भी सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- इनसेट-- -- -- -- -
अचानक बढ़े हमले, छह दिन में 12 घायल
हरदी थाना क्षेत्र के करीब 12 गावों में बीते डेढ़ माह से भेडियों का आतंक है। गत शुक्रवार को नर भेड़िया के पकड़े जाने के बाद से हमले अचानक बढ़ गए हैं। गत बृहस्पतिवार की रात जंगलपुरवा निवासी बुधना (52), गीता (8 माह), शुक्रवार की रात गंगापुरवा निवासी क्रांति (7), अजीत (12), बैरागीपुरवा निवासी पल्लवी (6), शनिवार की रात अहिरनपुरवा निवासी दिव्यांशी (5), सिकंदरपुरवा निवासी अनुराधा (9), सोमवार की रात नसीरपुर निवासी सबा (3), सिकंदरपुर निवासी सैलूना (30) और मंगलवार की रात करिश्मा (12), नानवती (60) व तीन वर्षीय पूनम को भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया।
-- -- -- -- वर्जन-- -- -- -
तलाश में जुटीं आठ टीमें
भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार आठ टीमों के साथ कांबिंग कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को बचाव के लिए घर के अंदर व छत पर लेटने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा।
- अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ
-- -- -- -- -- -इनसेट-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो - 23
भेड़िये की दहशत में ग्रामीणों ने बिज्जू को मार डाला
महसी (बहराइच)। ग्रामीणों में भेड़िये की दहशत किस कदर व्याप्त है, इसकी एक झलक बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव में देखने को मिली। जहां गन्ने के खेत से निकल रहे बिज्जू (सोंधियार) को ग्रामीणों ने भेड़िये का शावक समझ कर पीट-पीट कर मार डाला। बाद में उन्हें पता चला कि वह बिज्जू है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- इनसेट-- -- -- -- -- -- --
मृत बच्चों के परिजनों के खातों में भेजी गई सहायता राशि
महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामड़ि के मजरा कोलैला निवासी किशन (7), नकवा गांव निवासी प्रतिभा (2) व मक्कापुरवा निवासी अख्तर रजा (डेढ़ वर्ष) को भेड़िये ने अपना निवाला बनाया था। एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों के खातों में तहसील प्रशासन की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। साथ ही घायल हुए लोगों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। घायलों को भी नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। संवाद