{"_id":"6414a496d1145b48360910a3","slug":"three-including-grandmother-and-grandson-died-in-accidents-bahraich-news-c-13-1-133294-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में नानी-नाती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में नानी-नाती समेत तीन की मौत
Fri, 17 Mar 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज/हुजूरपुर (बहराइच)। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित ग्राम पंचायत उधरना सरहदी के मजरा मुंडेरवा निवासी यशोदा देवी (62) अपने नाती आकाश तिवारी (पांच) के साथ सुबह लगभग छह बजे घर से निकलीं थीं।
मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद गोवंश को भी चपेट में ले लिया। महिला व गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। उधर, हुजूरपुर निवासी रेहान शुक्रवार को सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी कर्नलगंज की ओर से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। रेहान पिकअप में ही फंस गया। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे बने खड्ड में पलट गई। ग्रामीणों ने वाहन को सीधा कर बालक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।