फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three houses blow up due to fire

आग लगने से तीन मकान फुंके

Thu, 09 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 09 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three houses blow up due to fire
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
चरसंडा माफी गांव में आग लगने से तीन मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। हादसे में चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। किसी तरह ग्रामीणों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


नानपारा तहसील अंतर्गत चरसंडा माफी गांव निवासी लतीफ के घर में सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। चीख पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़े, तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी मुनौवर और सुल्तान के मकान को भी चपेट में ले लिया। लतीफ के घर में रखे तीन हजार रुपये, मुनौवर के घर में रखे आठ हजार रुपये जल गए। साथ ही तीनों घरों में महिलाओं के जेवरात, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल चेतराम ने दोपहर में गांव पहुंचकर मुआयना करने के बाद अग्निकांड की रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। उधर, पीड़ित मुनौवर का कहना है कि उसकी पुत्री साकरुन के रिश्ते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबागंज के सलारपुर में रिश्ता देखा गया था। उसी की बातचीत के लिए सोमवार को बाबागंज जाना था। लेकिन आग में सारा सामान जल गया। ऐसे में अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे, समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed