फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three houses and 70 bigha fields in the river

नदी में समाए तीन मकान व 70 बीघा खेत

Sun, 11 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three houses and 70 bigha fields in the river
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कैसरगंज और महसी तहसील क्षेत्र में कटान तेज हो गई है। रविवार को भिरगूपुरवा गांव के तीन मकान नदी में कटकर समाहित हो गए। जबकि 70 बीघा खेती योग्य भूमि भी नदी में बह गई। कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी में तीन दिन पूर्व अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण घूरदेवी पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान करीब पहुंच गया था, जिसके चलते 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। सभी गांवों में पानी भर गया था। उधर, कैसरगंज तहसील क्षेत्र में भी घाघरा नदी अपने रौद्र रूप पर है।
विज्ञापन

कटान तेज होने के कारण घाघरा के मंझारा तौकली, गोड़हिया, महावीरपुरवा, रोहितपुरवा, बलराजपुरवा आदि नदी के मुहाने पर आ गए हैँ। रविवार को भिरगूपुरवा गांव निवासी संतराम यादव, रामविलास व तीरथराम के मकान कटकर नदी में समा गए। जबकि 70 बीघा खेत भी नदी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महसी तहसील क्षेत्र के बौंडी, सिलौटा, अटोडर, भौंरी, छत्तरपुरवा, जोगापुरवा, मांझा दरिकया बुर्द, पिपरा, पिपरी समेत अन्य गांव पानी से घिरे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed