{"_id":"5f0dde558ebc3e63a9303796","slug":"three-found-corona-positive-including-pregnant-woman-bahraich-news-lko5307447103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के मक्कापुरवा निवासी गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की रिपोर्ट मंगलवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद इन इलाकों को हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 176 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। शहर के जेल रोड मक्कापुरवा निवासी एक गर्भवती महिला की दो दिन पूर्व तबियत खराब होने पर जांच की गई थी। सूचना मिलने पर टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था।
मंगलवार देर शाम राममनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से भेजी गई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह से फखरपुर के मधवापुर और विशेश्वरगंज निवासी एक-एक युवक के भेजे गए सैंपल की जांच में भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि कोरोना के तीन और पॉजिटिव मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है। इन सभी इलाको को हॉटस्पॉट बनाये जाने के लिए पत्र भेज दिया गया है। बहराइच में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 176 हो चुकी है।