फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three died in accidents, one serious

Bahraich News: हादसों में तीन ने दम तोड़ा, एक गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 27 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three died in accidents, one serious
बहराइच/मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गयी, वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। वहीं रुपईडीहा थाना क्षेत्र में दो बाइकों के टकराने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। उधर दरगाह थाना क्षेत्र में मंदिर से लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से महिला की मौत हो गयी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के बोझिया निवासी राजेन्द्र उर्फ जितेन्द्र(35) रविवार की रात लगभग 11 बजे बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा जगमोहन(24) भी बाइक पर सवार था। इसी दौरान कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर खपरा वन चौकी के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं उनका भतीजा जगमोहन गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गांव सहादतपुरवा निवासी श्रवण कुमार(21) को रविवार को अपनी पत्नी को छोड़ने ससुराल गए थे। जहां से वापस आते समय अचकवा मोड़ के पास उन्हें सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के भाई श्रीचंद वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थाने पर तहरीर दी गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाई थी। वहीं दरगाह थाना क्षेत्र के बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सासरपारा चौराहे के पास सोमवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी रामदवन मौर्य ने बताया कि महिला बेरिया समय माता मंदिर से दर्शन पूजन कर लौट रही थी। ट्रैक्टर-ट्राॅली में ज्यादा लोग सवार नहीं थे। दो लोगों को मामूूली चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed