फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three days ban on large transactions in post offices

डाकघरों में तीन दिन बड़े लेनदेन पर लगी रोक

Mon, 14 Oct 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three days ban on large transactions in post offices
बहराइच के बेढ़नापुर में स्थित डाकघर पर लगी भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के प्रधान डाकघर समेत ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में सीबीएस सेवा लागू होने के बाद खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीबीएस के ऑनलाइन सिस्टम में सुधार किए जाने के कारण तीन दिनों तक बड़े लेनदेन पर डाक विभाग ने रोक लगा दी है।, जिसके चलते लोगों का रुपया खातों में फंस गया है। डाकघरों से बड़े लेनदेन पर रोक लगाने से त्योहार होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डाकघर विभाग के अधिकारी सीबीएस के ऑनलाइन सिस्टम में सुधार में तीन दिन का समय लगने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से जनपद में स्थित प्रधान डाकघर बहराइच समेत ग्रामीण क्षेत्रों के स्थित डाकघरों में भी कोर बैंकिंग सेवा लागू की गई है। इसके तहत अब रुपये निकालने के लिए ऑनलाइन सिस्टम स्थापित किए गए हैं। लगभग 40 शाखाओं में ऑनलाइन बैकिंग सिस्टम में सुधार किए जाने के लिए पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ की ओर से बड़े लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

महज पांच से 10 हजार रुपये तक लेनदेन किए जाने का ही आदेश मिला है। इसके चलते खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेड़नापुर स्थित डाकघर के पोस्टमास्टर शिवाधर पांडेय ने बताया कि डाक विभाग लखनऊ की ओर से बड़े लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम में सुधार किया जा रहा है। इसी के चलते डाकघरों से 16 अक्तूबर तक कोई भी बड़ी रकम नहीं निकाली जा सकती है। डाकघरों से अभी महज पांच से 10 हजार रुपये तक का ही भुगतान किया जा रहा है।
डाक विभाग की ओर से खातों से 10 हजार से अधिक रुपये निकालने पर रोक लगाए जाने के कारण खाताधारक परेशान हैं। दीपावली और भैयादूज के साथ करवा चौथ का त्योहार निकट आने से खाता खुलवाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघरों से बड़े लेनदेन पर रोक लगाने से खाताधारकोें में आक्रोश है।

17 अक्तूबर से होने लगेगा भुगतान
ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम की व्यवस्था में कुछ सुधार किया जा रहा है। जिसके चलते लखनऊ कार्यालय की ओर से तीन दिनों तक बड़े भुगतान किए जाने पर रोक लगा दी गई है। छोटे भुगतान ही संभव हो पा रहे हैं। 17 अक्तूबर से व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट आने की संभावना है।
- वेदकुमार मिश्रा, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed