फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three children die of fever, 22 patients recruited

बुखार से तीन बच्चों की मौत, 22 मरीज भर्ती

Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three children die of fever, 22 patients recruited
अस्पताल में बंधे पशुओं को नहलाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तराई में मौसम परिवर्तन के बीच बुखार व डायरिया कहर बरपा रहा है। सोमवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तीन मासूमों की मौत हो गई। वहीं 22 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में बढ़ रही गर्मी के साथ ही संक्रामक रोग पैर पसारने लगे हैं। बुखार और डायरिया का संक्रमण शुरू हो गया है। मोतीपुर के टेपरहा गांव निवासी नसीबुल (9) पुत्री तेज खां को बुखार व डायरिया की शिकायत पर रविवार को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार सुबह नसीबुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं सोनवा फुलवरिया निवासी प्रभात (3) पुत्र शिवकुमार और इकौना निवासी सरोज (एक) पुत्र रामसरन को भी बुखार से पीड़ित हालत में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान प्रभात और सरोज की दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट गए। वहीं बुखार, डायरिया तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित और 22 रोगी भर्ती हुए है। इनमें राजन (2) और सुधा (3) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed