{"_id":"5db9bf7b8ebc3e014f26002f","slug":"three-arrest-with-onion-bahraich-news-lko4894835181","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.54 क्विंटल प्याज के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.54 क्विंटल प्याज के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। शिवपुरा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मंगलवार देर शाम जांच के दौरान तीन तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से 12.54 क्विंटल प्याज बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में दो नेपाल के शामिल हैं। सभी तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि बरामद प्याज व तीन साइकिल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बताया कि शिवपुरा बॉर्डर आउट पोस्ट के इंस्पेक्टर बिपेंद्र कुमार की अगुवाई में जवान गश्त कर रहे थे। मंगलवार देर शाम को जवान भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे। तभी तीन लोग सामान की खेप के साथ आते दिखे। सामान की जांच की गई तो प्रतिबंधित प्याज बरामद हुआ।
इस पर जवानों ने तीनों को हिरासत में ले लिया। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि तीनों के पास 12 क्विंटल 54 किलो प्याज बरामद हुआ है। प्याज नेपाल में भेजे जाने को लेकर प्रतिबंध है। इसके बावजूद सभी चोरीछिपे तस्करी कर रहे थे। इस पर जवानों ने प्याज तथा साइकिलों को कार्रवाई के लिए कस्टम रुपईडीहा के सुपुर्द कर दिया है। जबकि पकड़े गए तस्करों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर बिपेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान चांद बाबू पुत्र मुबारक अली निवासी वार्ड नंबर आठ गगनगंज जिला बांके, वार्ड नंबर एक निवासी मोहिउद्दीन पुत्र जहूर तथा रुपईडीहा निवासी अमीन पुत्र बुधना के रूप में हुई है।