फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Threat of gang rape by making objectionable photo of BA student viral

Bahraich News: बीए की छात्रा की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी

Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Threat of gang rape by making objectionable photo of BA student viral
बलहा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और उसके नाम का फर्जी अकाउंट बनाने, विरोध जताने पर सामूहित दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी छात्रा ने बताया उनका ननिहाल बहराइच मुख्यालय में है। आरोप है मामा का पड़ोसी युसुफ और उसका किला खलार निवासी दोस्त मुन्ना लगभग आठ साल पहले उनके पड़ोस में स्थित बरात में आए थे उसी दौरान यूसुफ ने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली थी और तभी से उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। जुलाई-अगस्त माह में दोनों युवक उनके घर पर रंगाई-पुताई के लिए आए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान युसुफ के मोबाइल में अपनी फोटो पड़ी देखी तो विरोध जताया। इस पर उसने मोबाइल छुड़ा लिया। 17 अगस्त को अपने नंबर से सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी, मां और बहन के अकाउंट पर फोटो एडिट करते हुए कई आपत्तिजनक फोटो और कमेंट लिखी हुई भेजी। दोबारा से अपने स्टेटस पर उनकी आपत्तिजनक फोटो लगाई और कॉल कर पुलिस ने कुछ न कर पाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर, फोटो रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी दी। परिजनों को जानकारी देने पर उक्त लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। उनके नाम का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए है और मुन्ना मोहर्रम के दिन उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नानपारा कोतवाल प्रदीप सिंह ने मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed