{"_id":"64c94cc1278e9f3a6f05b626","slug":"those-who-made-moon-and-star-on-the-tricolor-were-sent-to-jail-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1176-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तिरंगे पर चांद-सितारा बनाने वाले भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तिरंगे पर चांद-सितारा बनाने वाले भेजे गए जेल
Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर तहसील के हसुआपारा गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रध्वज में चांद-सितारा बनाकर फहराया था। भारी विरोध के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण में मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया।
मोहर्रम जुलूस के दौरान पयागपुर थाना क्षेत्र के हसुआपारा गांव में तिरंगे झंडे पर चांद सितारा बनाकर गांव में लहराया गया था। ग्रामीणों के विरोध पर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया गया था।
प्रकरण में पयागपुर पुलिस पर मामले को दबाने व कार्रवाई से बचने का आरोप लगा था। ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने पांच अराजकतत्वों पर मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी ईशा हाफिज, ताहिर, मुस्लिम, सिकंदर और शहंशाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।