फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   third degree

मुकदमे में सुलह के लिए बनाया दबाव, थाने में लाकर दी थर्ड डिग्री

Wed, 30 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
third degree
बहराइच। रसूलीचक गांव निवासी एक युवक का गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी रामगांव थाने में दर्ज है। इस मुकदमे में सुलह करने के लिए दबाव बनाने के लिए गंभीरवा चौकी इंचार्ज एक युवक को चौकी ले आए।
विज्ञापन

यहां खंभे से बांधकर लाठियों और लात से जमकर पिटाई की। बाद में पीड़ित युवक परिवारीजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया है। मामले की जांच सीओ महसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत रसूलीचक गांव निवासी नागेश कुमार के पिता अयोध्या प्रसाद द्वारा एक प्लॉट पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। यहां काम चल रहा है। मजदूरी के लिए खाना लेकर राजेश कुमार मंगलवार को मुंशीपुरवा गांव जा रहा था। तभी अचानक गंभीरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह चौहान पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवक को अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और उसे चौकी लेकर चले आए। पीड़ित का आरोप है कि रामेश्वर प्रसाद सेे उसका पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें मुकदमा भी दर्ज है। इसमें सुलह बनाने के लिए चौकी इंचार्ज उस पर दबाव बनाने लगे। जिसका उसने विरोध किया।
इससे नाराज चौकी इंचार्ज ने खंभे से बांधकर लाठियों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में युवक के जांघ, पीछे के हिस्से और सीने पर गंभीर चोट आई। उसका कहना है कि पिटाई के बाद उसका शांतिभंग में चालान भी कर दिया गया। बुधवार को वह परिवार के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा।
एसपी से शिकायत की। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामला गंभीर है। जिस पर युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पूरे मामले की जांच सीओ महसी शंकर प्रसाद को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुसकर तोड़फोड़ का भी आरोप
रसूलीचक गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने भी दुर्गापूजा प्रतिमा के दौरान विवाद होने पर गांव के कुछ लोगों की शिकायत की थी। इसमें उमेश कुमार को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिस पर मंगलवार रात चौकी इंचार्ज गौरव सिंह उसके घर पर आ गए। करीब छह पुलिसकर्मियों के साथ आए चौकी इंचार्ज ने घर में रखे हुए सामान आदि को तोड़ डाला। पंखा, बल्ब, संदूक आदि क्षतिग्रस्त कर दिया।

जांच के बाद देंगे रिपोर्ट
सीओ महसी शंकर प्रसाद ने बताया कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच उनको मिली है। मामले की जांच करते हुए सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद पूरी रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed