फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves broke into the house and stole jewelry worth lakhs

Bahraich News: घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवर किए पार

Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelry worth lakhs
फखरपुर के इट​हुआ दानपुरवा में मकान में चोरी के बाद बाहर ​बिखरा पड़ा सामान। 
फखरपुर (बहराइच)। इटहुआ के मजरा दानपुरवा में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फखरपुर क्षेत्र के इटहुआ मजरा दानपुरवा निवासी दीपक सिंह के घर सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। उस समय घर के लोग बाहर थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में रखे 15 हजार की नकदी सहित चांदी की पाजेब, सोने की चार अंगूठी, दो सोने की लॉकेट सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। दीपक सिंह ने फखरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि लगभग एक माह पहले भी घर में चोरी हुई थी, तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी से चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं घटना के संबंध में अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed