{"_id":"64a06c677eee78a8d604f875","slug":"thieves-attacked-panchayat-bhavan-looted-goods-worth-thousands-bahraich-news-c-13-1-314699-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरों ने पंचायत भवन पर बोला धावा, हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरों ने पंचायत भवन पर बोला धावा, हजारों का माल उड़ाया
Sat, 01 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
रामगांव(बहराइच)। थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक परिषदीय स्कूलों को निशाना बना चुके चोरों ने शुक्रवार की रात पंचायत भवन पर धावा बोला। चोरों ने पंचायत भवन में लगे पानी के मोटर, बैटरी सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरहर गोंडा के मजरा गडरियनपुरवा में बने पंचायत भवन शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोला। पंचायत भवन का ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोर पंचायत भवन में लगी पानी की मोटर, पाइप, इंवर्टर, बैटरी आदि हजारों का सामान ले उड़े। सुबह पंचायत भवन का ताला टूटा मिलने पर ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बताते चलें कि इससे पूर्व चोर आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक स्कूलों को भी अपना निशाना बना चुके हैं और अभी तक उनका खुलासा नहीं हुआ है। चोरों ने थाने के समीप स्थित महौतनपुरवा और पटवारीपुरवा को भी नहीं बक्शा और यहां के स्कूलों पर भी हाथ साफ कर चुके हैं।