फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thermal screening of 38421 people in Nanpara

नानपारा में 38421 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Tue, 14 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening of 38421 people in Nanpara
नानपारा (बहराइच)। डोर-टू-डोर जांच अभियान के लिए नानपारा क्षेत्र में 15 टीमें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य टीम की ओर से 6415 घरों में जाकर 38421 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अधीक्षक के मुताबिक 15 जुलाई तक यि अभियान चलेगा। वहीं, नगर के हॉटस्पॉट जुबलीगंज मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 1404 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पोलिया अभियान की तरह कोरोना जांच के लिए डोर-टू-डोर सघन जांच अभियान शुरू कराया है। अभियान पांच जुलाई से चल रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि नानपारा क्षेत्र में विशेष सर्विलांस टीम की 15 टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई तक टीम के स्वास्थ्य कर्मियों ने 6415 घरों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की है, जिसमें 38421 लोगों की जांच हुई। उन्होंने बताया कि इनमें खांसी, बुखार, सांस जांच की जा रही है। जिनकी हालत बेहतर नहीं दिख रही है, उन्हें घरों में पर होम क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रभान ने बताया कि नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र जुबलीगंज में प्रतिदिन छह स्वास्थ्य टीम 288 घरों में 1404 लोगों की जांच कर रही है। इससे पता चल रहा है कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed