फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There will be relief from jam, vending zone is ready

Bahraich News: जाम से मिलेगी निजात, वेंडिंग जोन बनकर हुआ तैयार

Mon, 28 Apr 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from jam, vending zone is ready
 बहराइच में मेडिकल कालेज के पास बना वेंडिंग जोन। 
बहराइच। शहर का मुख्य मार्ग आए दिन जाम की चपेट में रहता है। शाम होते ही मुख्य मार्ग पर सब्जी व फल के ठेलेवालों की भरमार होने से वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। पालिका प्रशासन की टीम ने कई बार अभियान चलाकर मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की, लेकिन अभियान के बाद स्थित पूर्व की तरह हो जाती है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी हल निकाला है। केडीसी रोड स्थित मेडिकल काॅलेज के पास एक नए वेंडिंंग जोन को स्थापित करा दिया गया है। इसमें शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर लगाए जाने वाले फल व सब्जी आदि के ठेले वालों को यहां व्यवस्थित तरीके से स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। पालिका प्रशासन के अनुसार, यहां ठेले आदि लगने से शहर का मुख्य मार्ग अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन



चौक बाजार पर नहीं लगेगा जाम
शहर का ह्दय स्थल कहा जाने वाला चौक बाजार व उसके आसपास का क्षेत्र अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम से कराहता रहता है। सड़क की पटरियों पर लगने वाले ठेलों से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वेंडिंग जोन बन जाने से यहां पर लगने वाले ठेले व पटरी दुकानदारों को वहीं पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे मार्ग की पटरियां साफ हो जाएंगी। जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेल्फी पॉइंट व लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था
मेडिकल काॅलेज के समीप बनाए गए वेंडिंग जोन को पालिका प्रशासन द्वारा आकर्षक दर्शाने के लिए दीवारों पर सुंदर मनमोहक चित्र बनाए गए हैं। ग्राहकों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है। रात होते ही पूरा वेंडिंग जोन जगमगा उठेगा, जिससे ग्राहकों को यहां आने में एक अच्छा व सुंदर माहौल मिलेगा।


वेंडिंग जोन के नियम व शर्तें
पालिका प्रशासन ने वेंडिंग जोन में लगने वाले ठेले व अन्य दुकानदारों को कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होगा। वेंडिंग जोन में पूरी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा। यहां बसने के लिए एक निर्धारित किराया देने के साथ पालिका प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना होगा।



शहर को सुंदर बनाने के लिए मेडिकल काॅलेज के पास एक वेंडिंग जोन को स्थापित किया गया है। यहां सड़क की पटरियों पर लगने वाले ठेले व अन्य पटरी दुकानदारों को स्थापित कराया जाएगा। जिससे शहर के मुख्यमार्ग को जाम से निजात मिल सके और ठेले व अन्य दुकानदारों की जीविका भी निरंतर चलती रहे। अलॉटमेंट की प्रक्रिया शीघ्र कराई जाएगी।
- प्रमिता सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed