{"_id":"6ae63655f0a7fa0a7d0118e4","slug":"there-will-be-no-changes-to-the-panchayat-electoral-rolls-for-now-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159549-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पंचायत मतदाता सूची में अभी नहीं होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पंचायत मतदाता सूची में अभी नहीं होगा बदलाव
Sun, 01 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मिल रहे आवेदनों पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद ही इन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। तब तक सभी आवेदनों और शिकायतों की जांच कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 अक्तूबर को इस संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की जांच कर उन्हें सुरक्षित रखने को कहा गया है। इनमें मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, गलत नाम हटाने और दर्ज विवरण में संशोधन से संबंधित आवेदन शामिल हैं।
पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदनों के आधार पर ऑनलाइन डाटा इंट्री कराई जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर नाम जोड़ने, हटाने या विवरण संशोधित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आयोग की ओर से संक्षिप्त पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद मतदाता सूची से संबंधित कार्य शुरू होंगे। तब तक प्राप्त आवेदनों की जांच के निर्देश जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को दिए गए हैं।
-एसके शुक्ल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत एवं नगरीय निकाय?