{"_id":"69333e8ad7aa6eeb460c8dfa","slug":"there-was-no-trace-of-the-girl-for-five-days-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140792-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच दिनों से किशोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच दिनों से किशोरी का नहीं लगा सुराग
Sat, 06 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
बौंडी। रामगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी पिछले पांच दिनों से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में एक ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पहली दिसंबर को किशोरी की अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑटो रिक्शा में बैठकर महसी की तरफ जाती दिखी थी, ऑटो चालक महसी के टेपरा गांव का निवासी है।
थानाध्यक्ष रामगांव मदन लाल ने बताया कि किशोरी ऑटो से महसी पहुंची थी, जहां संभ्रांत लोगों की मदद से उसे बस से वापस भेजा गया। बस से वह गोलवाघाट उतरी, लेकिन उसके बाद वह कहां गई, इसका पता नहीं चल सका है। टीम गठित कर किशोरी की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।