फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was fog in the morning, sunshine during the day provided relief from cold winds

Bahraich News: सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप ने दी सर्द हवाओं से राहत

Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, sunshine during the day provided relief from cold winds
बहराइच में रविवार की सुबह छाया कोहरा। 
बहराइच। तराई इलाका रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटा रहा और लगभग तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। सुबह लगभग नौ बजे कोहरा छटा लेकिन बादलों के चलते धूप नहीं निकली। दोपहर होते-होते बादलों के बीच से सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से तराई का तापमान 1.6 डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन


तराई में रविवार सुबह घना कोहरा छाया और दृश्यता शून्य रही। इससे सुबह के समय गलन बढ़ी रही और अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। हालांकि दोपहर के समय गुनगुनी धूप निकली। शाम के समय एक बार फिर तराई गलन की चपेट में आ गई। धूप निकलने से रविवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 23 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी गलन

रूपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज के हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से तराई इलाकों में गलन बढ़ गई है। नेपालगंज जिला बांके समेत पड़ोसी जिले बहराइच में गलन लोगों को परेशान करने लगी है। नेपाल के मुगु, हुमला, जुमला, कर्णाली और सेती अंचल में भीषण बर्फबारी हो रही है। इन क्षेत्रों में जनवरी और फरवरी में बर्फबारी अधिक होती है। चिकित्सक डॉ. सनत कुमार शर्मा का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने इसका प्रमुख कारण भीषण ठंड को ही बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed