फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was arson everywhere throughout the night, people were scared seeing the debris in the morning

Bahraich News: रात भर जगह-जगह आगजनी, सुबह मलबा देख सहमे लोग

Tue, 15 Oct 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 15 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
There was arson everywhere throughout the night, people were scared seeing the debris in the morning
महाराजगंज कस्बे में उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइकें। -संवाद
-शहर में अस्पताल चौराहे के पास तीन, स्टीलगंज तालाब पर छह व नानपारा बाईपास पर तीन दुकानों में तोड़फोड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। महसी के महराजगंज में विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद शुरू हुआ उपद्रव व आगजनी की घटना रविवार पूरी रात जारी रही। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने शहर की एक दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की। यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात में तोड़फोड़ की गई।

शहर के अस्पताल चौराहे पर रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ रात लगभग 12 बजे उग्र हो गई। भीड़ ने अस्पताल चौराहे के पास स्थित नाई, टायर व एक किराना की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन पर भी पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंचीं एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। वहीं, लगभग इसी समय पीपल तिराहे के पास स्टीलगंज तालाब स्थित दुकानों पर भी आक्रोशित भीड़ ने धावा बोल दिया। भीड़ ने यहां एक बाइक में आग लगा दी, जिसकी आग एक कपड़े की दुकान में पहुंच गई। दुकान में रखा सामान जल गया। भीड़ ने चूड़ी, कपड़े की लगभग छह दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों के शटर में तोड़फोड की। यही नहीं, आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देर रात नए नानपारा बाईपास स्थित किराना समेत तीन दुकानों पर भी फूटा और यहां भी आगजनी व तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

----------------------
बेहड़ा में गुमटियां पलटीं, उखाड़े हरे झंडे
शिवपुर। भीड़ का आक्रोश खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा में भी देखने को मिला, जहां आक्रोशित भीड़ ने नाई की दुकान समेत तीन गुमटियों को पलट दिया और तोड़फोड़ की। यही नहीं, गुमटियों में आगजनी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article