{"_id":"68f539f0043db5e9a4076b4d","slug":"there-was-a-surge-in-patients-suffering-from-fever-and-cold-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138445-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुखार व सर्दी-जुकाम के रोगियों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुखार व सर्दी-जुकाम के रोगियों की रही भरमार
Mon, 20 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। -संवाद
बहराइच। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में ज्यादातर रोगी बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित नजर आए। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं और संक्रमण से बचाव के उपाय बताकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
हुजूरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां कुल 51 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। आधे से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित रहे। डॉ. कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के लक्षण वाले थे, जिनका समय पर इलाज किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता ने महिलाओं, किशोरियों और मरीजों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के उपाय समझाए और मरीजों को उचित सलाह दी। मेले में रुपईडीहा निवासी चांदनी, मकनपुर निवासी नेहा, रशीदुन, नौव्वागांव निवासी हेमंत और सुमन सहित कुल 31 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी गईं। आयुष फार्मासिस्ट शमीम अहमद और मनोज श्रीवास्तव भी इस दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रिसिया सीएचसी के पीएचसी नर्सिंगडीहा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. सुएब की मौजूदगी में अंजलि, राकेश, फूल कुंवारी, नसीम, शकील, कन्हैया और तिलक राम का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं प्रदान की गईं। ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम की चपेट में मिले। इस मौके पर फार्मासिस्ट संतोष श्रीवास्तव और स्टाफ नर्स सुनीता के अलावा एलटी मनीष भी मौजूद रहे।