{"_id":"648b49a4af2a1ea0ae0452bd","slug":"there-was-a-lot-of-scuffle-between-the-patients-the-police-had-to-be-called-bahraich-news-c-13-1-290072-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मरीजों के बीच खूब हुई धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मरीजों के बीच खूब हुई धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। मौसम बदलने के साथ बीमारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि डॉक्टर को दिखाने के लिए खूब धक्का-मुक्की हुई। मरीज खुद को पहले दिखाने के लिए आतुर दिखे। व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी जिससे अपराह्न दो बजे तक अफरा-तफरी मची रही। सबसे अधिक फिजीशियन के कक्ष के बाहर भीड़ देखी गई। यहां डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की खूब धक्का-मुक्की हुई। लगभग दो घंटे के इंतजार के बाद लोगों को इलाज मिल सका।
इसके अलावा पैथालॉजी में जांच कराने, दवा लेने के लिए भी लोग धक्के खाने को विवश हुए। फिजीशियन को दिखाने आए खांसी व बुखार से पीड़ित खैरीघाट के फुलवारी गांव निवासी रमजान, बांसगढ़ी निवासी अशोक ने बताया कि वे 10 बजे लाइन में लग गए थे। डेढ़ घंटे बाद उनका नंबर आने पर डॉक्टर को दिखा पाया। श्रावस्ती के सोनवा से आए रामदीन वर्मा ने बताया कि पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने व दवा लेने में चार घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि इस बृहस्पतिवार को उनकी ओपीडी में लगभग 200 मरीज पहुंचे जिसमें वायरल बुखार, खांसी, डिहाईड्रेशन सहित सभी प्रकार के मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के इंचार्ज विनय मिश्रा ने बताया कि आज मरीजों की भीड़ अधिक बढ़ गई थी। लोग आपस में धक्का-मुक्की कर रहे थे। ओपीडी में पहुंचकर सभी को लाइन में खड़ा किया गया था।