फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a jam, vehicles kept crawling

Bahraich News: लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन

Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was a jam, vehicles kept crawling
बहराइच में पानीटंकी चौराहे के पास लगा जाम।
बहराइच। शहर में जाम की समस्या बद से बदतर होती जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही जाम लगने की समस्या से आम जनमानस परेशान है। खासतौर पर स्कूली बच्चों व दफ्तर जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही पानी टंकी चौराहा, डीएम तिराहा, केडीसी रोड, अस्पताल रोड व जेल रोड पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को जाम में फंसना पड़ा। इसी के साथ ही दफ्तर जाने वाले लोगों को भी विलंब हुआ। जेल रोड पर स्कूली वैन, बाइक व बसों की लाइन लगी रही। इसी के साथ ही पानी टंकी तिराहे पर भी लगे जाम में एंबुलेंस फंसी रही। इसमें मरीज का इलाज कराने जा रहे परिजनों को भी कठिनाइयां का सामना करना पड़ा और विकास भवन जाने वाले कर्मचारियों को भी देरी हुई। इसी के साथी ही डीएम तिराहे पर भी दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। यहां पर जाम में महिलाएं, स्कूल जाने वाली छात्राओं को भी देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का मुख्य कारण सड़कों पर अतिक्रमण
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें सजाई गई हैं। यहां पर ठेले, गुमटियों की भरमार है। इसी के साथ सड़क किनारे खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से की जाने वाली पार्किंग के कारण भी जाम लगता है। इसके लिए कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
नगर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही नया प्लान जमीन पर दिखने लगेगा। -रामानंद कुशवाहा, एसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed